Monday, October 19th, 2026

Zee Group के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे

नई दिल्ली
इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) ने मीडिया कंपनी जी ग्रुप (Zee Group) के दफ्तरों पर रेड की है। विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक कंपनी के खिलाफ कर चोरी की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है। कंपनी ने भी उसके ठिकानों पर आईटी रेड की पुष्टि की है।

कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि टैक्स विभाग के अधिकारी कुछ सवालों के साथ हमारे दफ्तर पहुंचे थे। हमारे अधिकारी उन्हें सभी संबंधित जानकारी दे रहे हैं और उनके साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। हालांकि प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि क्या छापेमारी की कार्रवाई मुंबई में ही हो रही है या कहीं और भी चल रही है।

कहां-कहां चल रही छापेमारी
इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी ने बताया कि मुंबई और दिल्ली में जी के दफ्तरों में छापेमारी चल रही है। हालांकि अधिकारी ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा राज्य सभा के सदस्य हैं। ग्रुप पिछले एक साल से कैश फ्लो की समस्या से जूझ रहा है और कर्जदारों का पैसा लौटाने के लिए नॉन-कोर बिजनेस को बेच रहा है।

 

#Zee Group

Source : Agency

पाठको की राय